Yatra

वीसा फ्री देश एवं दुबई यात्रा 

भारतीयो  के लिए वीसा प्री देश- इन देशो में जाने के लिए वीसा नहीं लेना होता हैं। Image result for free download image of nepal pasupatinath mandir
नेपाल (Nepal )-नेपाल जाने के लिए वीसा एवं पासपोर्ट की जरुरत नहीं होती हैं। आपके पास आधार या अन्य कोई सरकारी मान्यता प्राप्त आई डी कार्ड होना चाहिए। नेपाल में बहुत से व्यापारी भारतीय मुद्रा भी स्वीकार कर लेते हैं। नेपाल में 100 भारतीय रुपये का मूल्य 160 नेपाली रूपया होता हैं। आप कोई भी सामान खरीदते समय उस वस्तु का मूल्य भारतीय एवं नेपाली दोनों मुद्रा में पूछे। यहाँ प्रसिद्ध तीर्थ  पशुपतिनाथजी का भव्य मंदिर हैं।यहाँ पर्यटकों के लिए कई पर्यटक स्थल हैं। 
मॉरिशस (Mauritius)-यह कई छोटे छोटे दीपो पर बसा हैं। यह एक खूबसूरत देश हैं। सुन्दर रंगीन रेत के टीले देखने को मिलेंगे। कई सुन्दर बीच हैं। पर्यटकों के लिए कई सुविधा यहाँ उपलब्ध कराई जाती हैं। यहाँ कोई खनिज नहीं पाया जाता परन्तु फिर भी यह अफ्रीका के सम्पन्न देशो में गिना जाता हैं। इसका कारण यहाँ का पर्यटक उद्योग हैं। यहाँ शानदार जंगली जीव देखने को मिलेंगे। यहाँ पाए जाने वाले सांप भी जहरीले नहीं होते हैं। हर साल लाखो पर्यटक आते हैं। वॉटर स्पॉट का मजा भी ले सकते हैं। भारतीयों को इस देश में वीसा की आवश्यकता नहीं हैं। पासपोर्ट के साथ जा सकते हैं। 60 दिन की पासपोर्ट पर घूमने की अनुमति मिलती हैं। आपके पास रिटर्न टिकिट होना जरुरी हैं। 
भूटान (Bhutan)-भूटान भारत का निकटतम देश हैं। वहा वीसा की जरुरत भारतीयों को नहीं होती हैं। आपके पास पासपोर्ट एवं आई डी होनी चाहिए। यहाँ भारत के 2000 एवं 500 का भारतीय नोट नहीं चला सकते हैं। यहाँ आपको भूटान की मुद्रा खर्च करनी होगी। 
इंडोनेशिया  (Indonesia)- भारत के काफी करीब हैं। इसलिए यहाँ कम खर्चे में अच्छी यात्रा हो जाती हैं। यह प्राकृतिक सोंदर्य से भरा देश हैं। यहाँ पर्यटक काफी संख्या में आते हैं। यहाँ 30 दिनों तक बिना वीसा रह सकते हैं। 
दुबई (DUBAI)- यहाँ जाने के लिये वीसा एवं पासपोर्ट की जरुरत होती हैं। लाखों लोग यहाँ घूमने जाते हैं। बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग ,दुबई फाउंटेन (Dubai Fountain ) बुर्ज खलीफा के सामने  डांसिग फाउंटेन अति सुंदर हैं ,बिलकुल फ्री हैं। पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) पाम ट्री की तरह का आइलैंड हैं। यहाँ मोनो रेल से भी पहुंचा जा सकता हैं। वाटर पार्क देखे। यहाँ प्रवेश टिकट काफी महँगा हैं।Leaf of Faith सुन्दर हैं। Dolphinaruim में डॉल्फिन के शो देखे। दुबई म्यूजियम (Dubai Musium ) इसमें दुबई की प्रगति के बारे में जानकारी मिलेगी। मैडिनेट जुमेराह  (Madinet Jumeirah) यहाँ केनाल में बोटिंग करे। दुबई मरीना (Dubai Marina )  यहाँ से दुबई की बिल्डिंग सुन्दर नज़ारे का मजा ले। दुबई aquarium  एंड अंडरवाटर जू  यहाँ 33 हजार तरह की फिश हैं। बहुत सुन्दर हैं। स्की दुबई (Ski Dubai ) यहाँ -4 डिग्री टेम्प्रेचर मेंटेन  रहता हैं। रेगिस्तान में बर्फ पर स्केटिंग आनंद आएगा। यहाँ पेंग्विन भी दिखेंगे। World of adventure में कई राइडस  का मजा ले। यहाँ छोटे बड़े सबके राईड्स हैं। wild Wadi देखे एवं Master blasters and Repids का आनंद ले। Jumeirah  Mosque की भव्य सुंदरता देखे। इस्लामिक कल्चर का पता लगेगा। Grand Mosque की सुंदरता देखते बनती हैं। यहाँ बहुत बड़ा कॉरपेट हैं। महिलाए का पूरा बदन ढका हुआ हो इसका ध्यान रखे। पुरुष भी हाफ पेट में नहीं जा सकते हैं।Dubai Miracle Garden देखे। Global Village  में दुनिया के अलग अलग देशो की डिज़ाइन देखने को मिलेगी। हर देश का सामान यहाँ बनी दुकानों पर मिलेगा। प्रवेश टिकट हैं। Dubai Ice Park देखे। Burj -Al -Arab देखे।  बच्चों को Kids Zania दिखाए। Desert Safari का  मजा ले। पैकेज होता हैं   
PaytmMall [CPS] IN                                                                                         Samsung [CPS] IN