Srinagar-Jamu and Kashmir-Yatra

19/10/2018 16:15

भारत की स्वर्ग से सुन्दर जगह -प्रकृति का आंनद लेना हो तो इन जगहों पर अवश्य ही घूमने जाये। Image result for free download image of sikara kashmir

श्रीनगर (Srinagar,Jamu and Kashmir)- जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर हैं। जिसे धरती का स्वर्ग कहते हैं। झेलम नदी के किनारे पर स्थित हैं।यहाँ मन को मोह लेने वाले कई सुन्दर गार्डन हैं  खूबसूरत जिलों के शहर की खूबसूरती सितम्बर में ओर भी बड जाती हैं। यहाँ हालत कभी कभी बिगड़ जाते हैं हैं फिर भी पर्यटको में यहाँ आने का मन कम नहीं होता। गर्मी में परेशान लोगो के लिए श्रीनगर जन्नत जैसा हैं।यहाँ के कई गार्डन मुगलो द्वारा बनाये  गए हैं। उचाई पर बना सकराचार्य टेम्पल भी हैं जहां से पुरे शहर को देख सकते हैं। डल झील अपनी खुबसुरती के लिए पुरे विश्व में पहचानी जाती हैं। जिसमे हाउस बोट एवं शिकारा  का आनंद लिया जा सकता हैं। इस झील में 1000 से भी ज्यादा झरने से पानी आता हैं। इस झील के चारो और कई सुन्दर बाग बगीचे बने हुए हैं। यहाँ हाउस बोट में आप रह सकते हैं। इनमे सभी तरह की सुविधा होती हैं। ये हाउस बोट किसी पाइव स्टार होटल से कम नहीं। सुन्दर सजे हुए शिकारा में झील का आंनद ही और हैं। डल झील,हजरत बल दरगाह ,शालीमार गार्डन में चिनार के पेड़ ,निशांत गार्डन,चश्मेशाही बाग़,नगीन झील ,सारिका देवी मंदिर 25 KM दूर हैं ,यह धार्मिक स्थल हैं। पत्थर मस्जित,परी महल,हरी पर्बत किला , गुलमर्ग 58 KM दूर हैं। यहाँ लोग बर्फ बारी का आनंद लेने आते हैं.पहलगाम 90 KM दूर सुन्दर पर्यटक स्थल हैं। सोनमर्ग भी जाये। अमरनाथ के लिए एक रास्ता सोनमर्ग से भी जाता हैं। 
 
 
अमृतसर (Amritsar,Punjab)- पंजाब का पवित्र एवं महत्त्व पूर्ण तीर्थ स्थल अमृतसर में हैं। सिखो का सबसे बड़ा गुरुद्वारा स्वर्ण मंदिर यहाँ हैं। अमृतसर में ताजमहल के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। 
शिमला (Shimla, Himachal  Pradesh)-शिमला एक खुबसूरत हिल स्टेशन हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी हैं। यहाँ समर में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती हैं। सितम्बर में यहाँ के पहाड़ो पर बादलों को देखना मन को  बहुत भाता हैं। 
लाचीन Lachen,Sikkam)-सिक्कम के उत्तर में एक छोटा सा कस्बा हैं। लाचीन का अर्थ हैं बड़ा दर्रा।सिक्किम सरकार द्वारा इसे पर्यटको को  आकर्षित करने के लिए इसे विकसित किया गया हैं।लाचीन प्रकृतिक सुंदरता  एवं वर्ल्ड लाइफ के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता हैं।   
 नैनीताल ( Nainital,Uttarakhand)- Link 
शिलांग (Shillong,Meghalaya)- मेघालय के शिलांग में छुटिया बिताने की अच्छी जगह हैं। पहाड़ियों पर बसा  खुबसूरत शहर मेघालय की राजधानी हैं। भारत के उत्तर में बसा शिलांग पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र  रहा हैं। पूरब का स्कॉटलैंड भी कहा जाता हैं। उचाई पर बसे इस शहर का मौसम हमेशा सुहावना बना रहता हैं। बरसात में यहाँ की खुबसुरती और निखार जाती हैं। चारो तरफ के सुन्दर झरने मन को मोह लेते हैं। 
मसूरी (Mussoorie,Uttarakhand)-link 
कोच्ची (Kochi,Kerala)-केरल का सुन्दर शहर हैं। यह भारत का प्रमुख बंदरगाह हैं।  मसलो का व्यापार केंद्र रहा हैं। इसे अरबसागर की रानी के नाम से भी जाना जाता हैं। यहाँ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ऐतिहासिक धार्मिक केंद्र एवं म्यूजियम हैं। 
 कून्नुर (Coonoor,Tamil Nadu)- यह तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हैं। यहाँ के मनमोहक दृश्य पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। यहाँ ट्रेकिंग एवं पैदल सेर करने का अलग ही मजा हैं।यहाँ  चाय के बागानो की सेर करे। 
खंडाला (Khandala,Maharashtra)- महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले का खुबसूरत हिल स्टेशन हैं। यहाँ साल भर पर्यटकों का जमावड़ा रहता हैं। मुंबई से खंडाला 85 KM दूर दूर हैं। पुणे से 70 KM दूर हैं। लोनावाला से 1 KM दुरी पर हैं।