19/10/2018 17:22
यमनोत्री - यमनोत्री की नई दिल्ली से दुरी 421 KM हैं। हरिद्वार से दुरी 235 KM हैं।यह तीर्थ उत्तराखण्ड में हैं। यह स्थान उत्तराखंड के छोटे चार धाम में से एक हैं। यह हिन्दुओ का धार्मिक स्थल है। यहाँ भारत से ही नहीं अपितु विदेशो से भी पर्यटक दर्शन करने आते है। बहुत कठिन पहाड़ी रास्ता है। मंदिर तक गाड़ी नहीं जाती हैं। करीब 6 KM की यात्रा पैदल,पालकी अथवा खच्चर से करनी पड़ती है। यहाँ गर्म पानी का भी प्राकृतिक कुंड हैं जिसमे भाप निकलती रहती है यह एक चमत्कार ही है जहां बर्फ भी जमी हैं। इसमें नहाने से सारी थकान दूर हो जाती हैं। यह यमुना नदी का उदगम स्थल है। यहाँ हिन्दू लोग पूजा करवाते हैं। यहाँ लोग गर्म कुंड में पोटली में चावल बांध कर लटकाते हैं जो कुछ ही समय में पक जाते है। यमुनाजी का मंदिर बना हुआ है। उत्तराखंड साफ सुथरा प्रदेश हैं। यहाँ के लोग ईमानदार है। यह पहाड़ी क्षेत्र हैं।
गंगोत्री -गंगोत्री से यमनोत्री 222 KM दूर हैं। यहाँ मंदिर तक गाड़ी जाती हैं। यहा पवित्र गंगा माता का मंदिर हैं। कुछ KM आगे ही गँगा का उदगम स्थल हैं पर वहा जाना सम्भव नहीं क्योकि रास्ता खतरनाक एवं सकड़ा हैं जहां ऊपर से चटानो के खिसकने का खतरा हैं।
केदारनाथ -गंगोत्री से केदारनाथ की दुरी 336 KM हैं। बद्रीनाथ से केदारनाथ 240 KM तथा हरिद्वार से केदारनाथ 247 KM दूर है। गाड़ियाँ गौरीकुंड तक पहले जाती थी और वहा से 15 -16 KM की यात्रा पैदल,पालकी अथवा खच्चर से करनी होती थी पर अब केदारनाथ में बाढ़ से रास्ता नस्ट हो जाने से 25 KM के लगभग की यात्रा पैदल,पालकी अथवा खच्चर से करनी होती है। 25 KM की यात्रा हेलीकॉप्टर से भी की जा सकती हैं। हेलीकॉप्टर द्वारा सेरसी से केदारनाथ 25 KM दूर है तथा आने जाने का कुल किराया 6500/- + टेक्स है। सरसी गौरीकुंड से 12 KM पहले हैं। डेली सर्विस हैं पर मौसम अनुकूल होने पर। केदानाथ हिन्दुओ का पवित्र तीर्थ हैं। इसकी गिनती 12 ज्योतिलिंगो में होती हैं।
बद्रीनाथ -हरिद्वार से बद्रीनाथ 315 KM दूर हैं। यहाँ मंदिर तक गाड़ियो से जाया जा सकता हैं।2018 में 30/04/2018 को खुले बद्रीनाथ के कपाट 15 /10 /2018 को बंद हो जायेगे । बर्फ गिरने के कारण यात्रा 6 माह ही होती है। यह क्षेत्र बर्फ से ढक जायेगा। मदिर में कपाट बंद करते समय एक अखंड ज्योति ) जलाई जाती हैं। वह कपाट खुलने तक जलती रहती हैं। यह भी 12 ज्योतिलिंगो में से एक हैं। यहाँ भारत एवं विदेशो से यात्री दर्शन के लिये आते हैं। इन चारे धार्मिक स्थलों की यात्रा हेलीकॉप्टर द्वारा भी होती हैं। 5 रात्रि 6 दिन हरिद्वार/देहरादून कुल किराया 1.6 लाख/वयक्ति हैं। मौसम अनुकूल होने पर। बद्रीनाथ भगवान विष्णुजी के साथ में कुबेर भगवान की मूर्ति हैं। जिनके दर्शन करने से आर्थिक प्रगति होती हैं।
B. Unlimited Social Traffic (Value: $9.97)
C. Super Money Emails (Value: $14.95)
D. How To Make Money From Traffic (Value: $47)
E. One Month To Your Online Business (Value: $17)
F. ClickBank Cash Blogs (Value: $12.97)
G. Sales Page Rapid Fire (Value: $67)
B. Unlimited Social Traffic (Value: $9.97)
C. Super Money Emails (Value: $14.95)
D. How To Make Money From Traffic (Value: $47)
E. One Month To Your Online Business (Value: $17)
F. ClickBank Cash Blogs (Value: $12.97)
G. Sales Page Rapid Fire (Value: $67)